Bihar Education Department: बिहार के सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग का फरमान, इस दिन तक बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

Bihar Education Department: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है।...

Bihar Education Department: बिहार के सभी स्कूलों को शिक्षा व

Bihar Education Department: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। अब राज्य के सभी स्कूलों को अपने यहां नामांकित विद्यार्थियों का लंबित आधार बायोमेट्रिक अपडेट हर हाल में पूरा कराना होगा। अपर मुख्य सचिव शिक्षा सीके अनिल ने इसको लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। विभाग ने इसके लिए 31 मार्च 2027 की समय-सीमा तय की है। यानी अब स्कूलों को सिर्फ बच्चों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनके आधार रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी भी गंभीरता से निभानी होगी।

शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी, जिनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट यानी एमबीयू (MBU) अभी तक लंबित है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल का सहारा लिया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से स्कूलवार ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जाएगी, जिनका आधार बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुआ है। इसके बाद संबंधित स्कूल प्रशासन को एक-एक विद्यार्थी का रिकॉर्ड दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस अभियान को महज कागजी खानापूर्ति तक सीमित नहीं रखें। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधन को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का आधार अपडेट कराने के लिए जागरूक करना होगा। अभिभावकों को इसकी जरूरत और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी, ताकि निर्धारित समय के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा हो सके।

विभाग ने स्कूलों को बच्चों के आधार अपडेट का अलग-अलग रिकॉर्ड रखने और उसकी नियमित निगरानी करने को कहा है। जिन विद्यालयों में बड़ी संख्या में बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट बाकी है, वहां विशेष शिविर आयोजित करने की व्यवस्था भी की जा सकती है। यदि आधार अपडेट कराने में तकनीकी या दूसरी तरह की परेशानी आती है तो संबंधित अधिकारी UIDAI के पटना स्थित कार्यालय से समन्वय स्थापित करेंगे।

शिक्षा विभाग की इस कवायद का मकसद बच्चों को आधार आधारित सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलने में किसी तरह की बाधा दूर करना है। कई बार आधार संबंधी जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आती है।

अब जिला शिक्षा पदाधिकारियों से लेकर स्कूल प्रशासन तक को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 31 मार्च 2027 तक सभी लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में आने वाले महीनों में बिहार के स्कूलों में आधार अपडेट को लेकर विशेष अभियान देखने को मिलेगा।