बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में महिला की सर कटी लाश पुलिस ने किया बरामद, इलाके में फैली सनसनी

गया में महिला की सर कटी लाश पुलिस ने किया बरामद, इलाके में फैली सनसनी

GAYA : बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेटूआ जेठियन मुख्य मार्ग पर ऐर और पुरैनी गांव के बधार में मुख्य सड़क से सटे एक आहर के पास एक महिला का सर कटा शव बरामद किया गया है। घटना सोमवार की सुबह ग्रामीणों को पता चली। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

शुरू में घटना स्थल गहलौर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। लेकिन गहलौर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थल कर मुआयना कर वापस लौट गई और घटना स्थल को अतरी थाना क्षेत्र का बता दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची अतरी पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा। 

जानकारी देते हुए डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया की महिला का सर कटा हुआ है। महिला पीले रंग की साड़ी और पीले रंग के ब्लाउज में थी। शव की पहचान नहीं हो पाई है। भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज होने वाला यह नीमचक बथानी अनुमंडल इलाके का पहला मामला है। 

उन्होंने बताया की पहले डॉग स्क्वायड बुला कर घटना स्थल की जांच कराई गई। साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से नमूना इक्कठा किया है। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजा गया है। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया की जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Editor's Picks