बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पर पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पर पुलिस ने दर्ज किया केस

PATNA : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल पर किशनगंज में केस दर्ज हुआ है। किशनगंज पुलिस ने बीजेपी अध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

दरअसल डॉ संजय जायसवाल भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने किशनगंज गए थे । चुनाव प्रचार कर दौरान  का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसे पुलिस ने अचार संहिता उल्लंघन का मामला बताया। उसके बाद किशनगंज के टाउन थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 

किशनगंज एसडीएम के निर्देश पर सीओ ने किशनगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और किशनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News