मुजफ्फरपुर में हुए ट्रक चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, मोतिहारी के कबाड़ दुकान से चोरी गए ट्रक के साथ पांच अपराधियो को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में हुए ट्रक चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन,

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से 17 जून को हुए ट्रक चोरी मामले का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन किया है। पूर्वी चंपारण के कबाड़ दुकान से चोरी गए ट्रक के साथ पांच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है। जहाँ से 17 जून की देर रात अपराधियो के द्वारा ट्रक संख्या JH 02Q 1977 की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद पुरे मामले को लेकर ट्रक मालिक के द्वारा कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम लगातार इन अपराधियों के पीछे लगी हुई थी। तभी तकनीकी सूचना के आधार पर कांटी थाना प्रभारी ने पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ व्यवसाई के यहां छापेमारी कर चौरी गए ट्रक को बरामद कर लिया। साथ ही कबाड़ व्यवसाई को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब कबाड़ व्यवसाई से पुछताछ शुरु की तो उसके निशानदेही पर गिरोह के 4 अन्य अपराधियो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के जितेंद्र कुमार पिपरा थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार वही चकिया थाना क्षेत्र से पंकज कुमार और राजनंदन के रुप में हुई है।

गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनन्द ने बताया कि 17 जून की देर रात कांटी थाना क्षेत्र से एक ट्रक चोरी की वारदात को अपराधियो के द्वारा अंजाम दिया गया था।

जिसके बाद कांटी थाना प्रभारी ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ व्यवसाई के दुकान से चोरी गए ट्रक को बरामद करते हुए पांच अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको पुछताछ के बाद आज़ न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट