नवादा में तेज रफ्तार से जा रही पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, दारोगा सहित पांच लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर

NAWADA: नवादा से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां देर रात सद्भावना चौक के निकट डिवाइडर में पुलिस जीप टकराने से 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 बता दें कि पूरी घटना सद्भावना चौक के निकट का घटी है। जहां सड़क हादसे में दरोगा सहित पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाना प्रभारी के द्वारा तुरंत रोड से हटकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। 

बताया जा रहा कि दरोगा विजय कुमार सिंह, निरंजन कुमार, कृष्णा नंदन कुमार, साक्षी कुमारी, और प्रियंका कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। दरोगा विजय कुमार सिंह ट्रैफिक प्रभारी है। और वह हफ्ता में दो दिन पूरे शहर की गतिविधि विधि व्यवस्था की देर रात पेट्रोलिंग करते हैं। और पेट्रोलिंग के दौरान ही इस तरह की घटना घटी है।

Nsmch
NIHER

वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने सड़क पर जाम ना लगे इसी वजह से तुरंत गाड़ी को nh20 हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। बताया जाता है कि दुर्घटना में एक दरोगा विजय कुमार सिंह और एक महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।