बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में एम्बुलेंस में रखे ताबूत खोलने के बाद हैरान रह गयी पुलिस, लाश की जगह मिली शराब, पढ़िए पूरी खबर

नालंदा में एम्बुलेंस में रखे ताबूत खोलने के बाद हैरान रह गयी पुलिस, लाश की जगह मिली शराब, पढ़िए पूरी खबर

NALANDA : जिले के राजगीर थाना पुलिस एंबुलेंस के ताबूत से शराब खेप बरामद की। धंधेबाज ताबूत में शव की जगह शराब लेकर झारखंड से आ रहे थे। बता दें की तस्कर शराब लाने के लिए अनेकों तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। सूबे में शराब लाने का यह तरीका पहली बार सामने आया है। शराब लोड एंबुलेंस जब्त कर पुलिस ने चालक समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। ताबूत से कीमती ब्रांडों की कुल 186 बोतल शराब बरामद हुई है। 


बरामद शराब में 36 बोतल डिफेंस सर्विस के लिए सप्लाई होने वाली शराब भी है। खेप झारखंड के रांची से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर झारखंड के गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव निवासी मोहन शर्मा उर्फ मोहन मिश्रा का पुत्र मदन शर्मा उर्फ मदन मिश्रा, चालक बोकारो थर्मल के जारंगी गांव निवासी स्व. प्रदीप कुमार का पुत्र पुनल कुमार सिंह है।

राजगीर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ वह गश्ती कर रहे थे। पुलिस को देख एंबुलेंस तेज गति से भागने लगी। जिसे रोका गया। चालक ने बताया कि एंबुलेंस में शव है। जिसे वह झारखंड से मुजफ्फरपुर ले जा रहा है। ताबूत पर फूलों की माला रखी थी। उन्हें लगा कि ताबूत में शव ही होगा। दोनों सवार काफी नवर्स हो चुका था। तब संदेह हुआ। 

ताबूत की तलाशी लेने पर उसमें शव की जगह पांच बैग मिला। बैग खोलने पर उससे शराब खेप बरासमद हुई। कार्रवाई टीम में जमादार शिव कुमार राय, सिपाही भोला प्रसाद, अरविंद कुमार शर्मा, भुनेशर यादव, चौकीदार मुन्ना पासवान, शिवकुमार यादव शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News