बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बूथ संख्या 263 पर मतदानकर्मी की अचानक बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए भेजे गये अस्पताल

बांका में बूथ संख्या 263 पर मतदानकर्मी की अचानक बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए भेजे गये अस्पताल

BANKA : जिले के अमरपुर प्रखंड के विश्वंभरचक बुथ संख्या 263 पर मतदान के दौरान एक मतदान कर्मी की तबियत बिगड़ गई। जिस कारण मतदान केन्द्र पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना विश्वम्भरचक बुथ संख्या 263 की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक धौरैया थाना क्षेत्र के जोगिया एनपीएस स्कूल के सहायक शिक्षक गुलफराज आलम की ड्युटी चुनाव के दौरान पौलिंग ऑफिसर के पद पर हुई थी। शुक्रवार को क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान मतदान केन्द्र पर अचानक वह मुर्छित होकर गिर गया। 

मतदान केन्द्र पर मौजूद कर्मियो ने अस्पताल में घटना की सूचना दिया। सूचना मिलने पर ऐम्बुलेंस की मदद से मतदान कर्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा मतदान कर्मी का प्राथमिक उपचार किया गया। जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने जख्मी की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News