बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टूटे मनोबल को उठाने की कवायद: JDU कार्यकर्ता ठान लें तो बिहार की सभी 243 सीटों पर होगी जीत

टूटे मनोबल को उठाने की कवायद: JDU कार्यकर्ता ठान लें तो बिहार की सभी 243  सीटों पर होगी जीत

PATNA : जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आज विधानसभा प्रभारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की तथा संचालन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। वहीं, प्रो. रामववचन राय ने 'व्यावहारिक समाजवाद', रवीन्द्र सिंह ने 'कार्य-प्रणाली', परमहंस कुमार ने 'बूथ प्रबंधन', सुनील कुमार ने 'नेतृत्व विकास', डॉ. अमरदीप ने 'सोशल मीडिया' तथा नेयाज अहमद ने 'आंतरिक बदलाव' विषय पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप द्वारा तैयार की गई पुस्तिका “प्रशिक्षण कार्यक्रम: स्मरणीय तथ्य एवं आंकड़े” का राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लोकार्पण किया।

प्रशिक्षण कार्यकम में वरिष्ठ नेता मंगनीलाल मंडल, पूर्व विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, ललन सर्राफ, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन आर्य, अनिल कुमार, चंदन सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, डॉ. विपिन कुमार यादव, अशोक कुमार बादल, अरुण कुशवाहा, आसिफ कमाल, रामगुलाम राम, प्रदेश प्रवक्ताअंजुम आरा एवं मृत्युंजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी विधानसभा प्रभारियों से कहा कि आज जहां अधिकांश पार्टियां व्यक्ति और परिवार तक सीमित रह गई हैं, वहीं इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जदयू की कोशिश है कि आप सबमें नेतृत्व की क्षमता विकसित हो। हमारा मानना है कि आप सब लीडर हैं। अगर आप ठान लें तो कोई कारण नहीं कि 243 की 243 सीटें हम न जीतें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बिहार को आगे बढ़ाने का काम करना है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारा संगठन बूथ तक स्थापित हो चुका है। अब हमारा काम हर बूथ पर अपने संगठन को व्यवस्थित और हर चीज से सुसज्जित कर मजबूती देना है। अगर आप बूथ पर मजबूत हैं, आपकी नींव मजबूत है तो आपको कोई हिला नहीं सकता। बूथ के साथियों से नियमित संपर्क और संवाद रखें। आपके नेता ने आप पर भरोसा किया है। हमें उनका भरोसा और हौसला दोनों बढ़ाना है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव परिणाम को हमें चुनौती के रूप में लेना है और हर दिन चुनाव की तैयारी करनी है। संगठन के ढांचा को मजबूत करने और उसे धारदार बनाने के लिए हमें हर स्तर पर तालमेल रखना है। हमें नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ काम में लगना है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।

प्रो. रामवचन राय ने व्यावहारिक समाजवाद पर बोलते हुए कहा कि समाजवाद के आदर्शों को जमीन पर उतारने की प्रबल इच्छा ने नीतीश कुमार को व्यावहारिक समाजवाद का प्रणेता बनाया। उन्होंने सिद्धांत को काम में बदलने का प्रयास किया। प्रो. राय ने कहा कि परिवारवाद समाजवाद का कब्रगाह बन गया। भ्रष्टाचार का कीड़ा समाजवाद की नाली में पैदा होता है और धीरे-धीरे पूरे समाज में फैल जाता है। इसी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए नीतीश कुमार ने कामकाज को पारदर्शी बनाया और समावेशी विकास की गाथा लिखी।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News