बांका में गर्भवती महिला की हुई हत्या, पति समेत ससुराल वाले हुए घर छोड़कर हुए फरार

बांका में गर्भवती महिला की हुई हत्या, पति समेत ससुराल वाले हुए घर छोड़कर हुए फरार

BANKA : जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत अर्न्तगत बालुकुरा गॉव में आज एक गर्भवती महिला मालती देबी उम्र 26 वर्ष पति कारू यादव उर्फ सुनील यादव की हत्या पति कारू यादव एंव इनकै परिजन ने कर दी और घर से फरार हो गये। हत्या को आत्महत्या का रूप देने हेतु आरोपी ने मृतिका की शव को पहले रस्सी से लटका दिया और बाद में शव को उतार कर जमीन पर लेटा कर सपरिवार दिन के उजाले में फरार हो गये।

मृतिका के पिता महेन्द्र यादव पिता स्वर्गीय गुली यादव घर मालबथान थाना कटोरिया जिला बाँका ने बताया कि वो अपनी बेटी की शादी दस वर्ष पूर्व बालूकुरा गॉव के कारू यादव पिता हीरामन यादव से किया था। शादी के बाद से ही दामाद कारू यादव निकम्मा था और शराबी था। गॉव के एक तॉसा पार्टी में वह ढोल तॉसा बजाता था।बराबर वह ससुराल से पैसे की मॉग करता रहता था। झगड़ा झंझट बराबर होने से वह बराबर बेटी के ससुराल आकर सबको समझाया करता था। पर दामाद व इनके परिजन पर कोई असर नहीं होता था I 

घटना के एक दिन पूर्व मृतिका के पिता बेटी के घर बालूकुरा आया था और पूर्व में पंचायती की तरह कल भी पंचायती किया था। इस वक्त पंचायती में दामाद का बहनोई पिताम्बर यादव घर बलसरा थाना रिखिया एवं दामाद की बहन फुलेसरी देबी व सूूकरी देवी भी उपस्थित थी। मृतिका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप दामाद कारू यादव दामाद के भाई रमेश यादव बहनोई पिताम्बर यादव दामाद की बहन फूलेसरी देवी व सकूना देवी दामाद की माँ कालेसरी देबी पर लगाया है। 

बताया कि पहले ये लोग इनकी बेटी की मार कर हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया और शव को घर में लेटा कर फरार हो गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने जब दिया तो वे बेटी के ससुराल आये और शव को ऑगन के सटे कमरे में लेटा हुआ पाया। घर में मृतिका की दो बेटी हे जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का सूचना मिलते ही जयपुर पुलीस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की  रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News