बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी : विस में नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं वर्तमान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी : विस में नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं वर्तमान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

PATNA : बिहार में अपनी सरकार गंवाने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि अब विपक्ष में भाजपा का नेतृत्व करने का मौका किसे मिलेगा। इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने  बिहार भाजपा में भी बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। अब भाजपा की तरफ से किन्हें मौका दिया जाएगा।  भाजपा को ऐसे नेता की तलाश की जा रही है, जो सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेर सके। सरकार को कड़ी चुनौती दे सके। अब यह तलाश लगभग पूरी हो गई है। जो जानकारी सामने आई है, विस के वर्तमान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

जहां विस में विपक्ष के नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा का नाम सामने आया है। वहीं विप में विपक्ष के नेता के रूप में प्रो. नवल किशोर यादव हो सकते हैं। नवल किशोर यादव विप में 5 बार से सदस्य हैं और हर मुद्दे पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।  

जायसवाल की भी होगी छुट्टी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, राज्य सभा सदस्य विवेक कुमार ठाकुर और विधायक संजीव चौरसिया के नाम की चर्चा है। फिलहाल सांसद डॉ संजय जायसवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं।

पीएम मोदी करेंगे फैसला

विधानसभा, परिषद में विपक्ष के नेता और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कुछ नेताओं की टीम करेगी। 

12 अगस्त को दो दर्जन से अधिक नेता तीनों पदों पर योग्यता के अनुसार दावेदारी कर रहे थे। लेकिन स्कैनिंग के दौरान तीनों पदों पर केवल 8 नेताओं में से ही किसी के चुने जाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को बिहार बीजेपी का वर्चुअल मीटिंग हुई। इसमें सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी सहित लगभग 300 नेता जुड़े।


Suggested News