बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की बदमाशों ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की बदमाशों ने की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

DESK: राजस्थान में बीते दिन ही विधानसभा चुनाव खत्म हुआ है। वहीं चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की गोलीमार कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में दहशत का माहौल है। कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

दरअसल, राजपूत समाज के बड़े नेता और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी अनुसार स्कूटी से आए चार बदमाशों ने एक घर में घुसकर उन पर फायरिंग की और फरार हो गए। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी अनुसार इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी है। गोगामेड़ी का सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि घर में कूदकर अज्ञात चारों बदमाशों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा कि, लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी। मामले को लेकर जयपुर पुलिस ज्ञापन भी दिया था।

अज्ञात अपराधियों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके गनमैन नरेन्द्र को गोली मारी है। इस घटना में सूखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत हो गई है। श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर सीसीटीवी पड़ताल में जुटी। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना बताई जा रही है। पुलिस एक्शन के मोड पर आ गई है। पूरे मामले की जांच कर रही है।

Suggested News