बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति कोविंद का बड़ा बयान, पॉस्को एक्ट में न मिले दुष्कर्म के दोषी को दया याचिका का अधिकार

राष्ट्रपति कोविंद का बड़ा बयान, पॉस्को एक्ट में न मिले दुष्कर्म के दोषी को दया याचिका का अधिकार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को महिला सुरक्षा को एक गंभीर मुद्दा बताया। राष्ट्रपति ने कहा- पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म के दोषियों को दया याचिका दायर करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। संसद को इस मामले की समीक्षा करना चाहिए। राष्ट्रपति राजस्थान के सिरोही में एक कार्यक्रम में महिला सुरक्षा पर बोल रहे थे।

हैदराबाद की दिशा के बाद अब निर्भया को इंसाफ मिल सकता है। निर्भया रेप कांड में आरोपियों की दया याचिका को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेज दिया है। इसे खारिज करने की सिफारिश की गई है। दोषियों ने दिल्ली सरकार के सामने अपनी दया याचिका लगाई थी। इस दया याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी थी।

अब गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेज दी है। अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर हैं कि वह दया याचिका को स्वीकार करते हैं या खारिज कर देते हैं। इससे पहले दिशा के आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस के दावे के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान आरोपी हथियार छीन कर भाग रहे थे।


Suggested News