बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम प्रसंग को लेकर बेतिया पहुँची पंजाब पुलिस, ग्रामीणों ने किया हमला, एएसआई सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी

प्रेम प्रसंग को लेकर बेतिया पहुँची पंजाब पुलिस, ग्रामीणों ने किया हमला, एएसआई सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी

BETTIAH : पंजाब के वसी पठाना फतेह गढ़ थाना में 20 जुलाई को लड़के के ऊपर अपहरण का एफ आई आर दर्ज हुआ। जिसका कांड संख्या 73 /22  है । इसी के आलोक में ASI पृथ्वी राज सिंह सोमवार को बथवरिया थाना पहुंचे। स्थानीय थाना के साथ बताया जा रहा है कि इस दरमियान लड़की को लड़के के घर से बरामद कर लिया गया। 

लेकिन जैसे ही पुलिस लड़की को लेकर निकालना चाही। ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। वहां पर किसी तरह से पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इस हमले में बथुवरिया ASI रविन्द्र कुमार दुबे के साथ चालक और दो महिला सिपाही जख्मी हो गई है। जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। पृथ्वी राज सिंह के आवेदन पर स्थानीय थाना में आठ नामजद और बीस अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज हुआ है। 

पुलिस ने आरोपी के मां सरिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।मिली जानकारी के मुताबिक चन्द्रहा कचहरी टोला निवासी सन्देश यादव पिता स्व.भूखल यादव पंजाब में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान एक लड़की से उसे प्रेम हो गया। पंजाब लड़की को लेकर वहां से भाग निकला। 

लड़की के परिजनों ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पंजाब पुलिस अपहृता को बरामद करने के लिए बगहा पहुंची। मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया जिसके बाद बगहा पुलिस के सहयोग से लड़के वाले के घर से लड़की बरामद करने पहुंच गई। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News