बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी के दिखाए रास्ते पर निकल पड़े CM नीतीश! मुकुंद प्रसाद के बाद दीपक बने सीएम के प्रधान सचिव,पढ़िए इनसाइड स्टोरी

राबड़ी के दिखाए रास्ते पर  निकल पड़े CM नीतीश! मुकुंद प्रसाद के बाद दीपक बने सीएम के प्रधान सचिव,पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Patna...बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य सचिव पद से रिटायर हो रहे दीपक कुमार को नहीं छोड़ेंगे। केंद्र सरकार ने जब तीसरी दफे सेवा विस्तार नहीं दिया तो आज वे सेवानिवृत्त हो गए। केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन नहीं दिया तो क्या हुआ मुख्यमंत्री उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। सीएम नीतीश ने अब उन्हें अपना प्रधान सचिव बना लिया है।दीपक कुमार 1 मार्च यानी कल से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर विराजमान रहेंगे। 

तब मुकुंद प्रसाद और अब दीपक कुमार

हालांकि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर चंचल कुमार पूर्ववत बने रहेंगे ।बता दें वर्ष 2002 में लालू-राबड़ी राज में इसकी शुरुआत हुई थी। सरकार ने स्वीकृतादेश संख्या 214 जो 2 फरवरी 2002 को जारी किया गया था। उसके तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यसचिव पद से रिटायर होने वाले मुकुंद प्रसाद को अपने साथ रखने के लिए प्रधान सचिव का पद सृजित किया था।


लालू-राबड़ी सरकार के रास्ते चलते हुए CM नीतीश ने भी उसी पद पर 19 साल बाद दीपक कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव  बनाया  है। वैसे चंचल कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (कैडर पोस्ट) पर बने रहेंगे।

Suggested News