बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश राज में महिला उत्पीड़न और बलात्कार मामले में बिहार बना नंबर-1 प्रदेश : राबड़ी देवी

नीतीश राज में महिला उत्पीड़न और बलात्कार मामले में बिहार बना नंबर-1 प्रदेश : राबड़ी देवी

Patna : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार की नीतीश सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है। महिला उत्पीड़न और रेप मामने में बिहार नंबर-1 प्रदेश बन चुका है। 

राबड़ी देवी ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट की है। जिसमें वे लिखी हैं ... बिहार में महिलाओं के साथ बलात्कार, छेडछाड़, अपहरण, दहेज के लिए हत्या एवं प्रताड़ना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। 


नीतीश राज में महिला उत्पीड़न और बलात्कार में बिहार नंबर-1 प्रदेश बन चुका है। बदहाल क़ानून व्यवस्था का यह आलम है कि महिला पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है। 

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बिहार के आपराधिक घटनाओं को और सीएम नीतीश के कुछ संबोधनों को दिखाया गया है। 

Suggested News