बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-PMO स्थिर सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त

राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-PMO स्थिर सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त

News4nation desk : मध्य प्रदेश में सियासी घमासान मचा है। कांग्रेस नेता ज्योतियादित्य के इस्तीफे के बाद प्रदेश की कमलनाथ सरकार की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। मध्यप्रदेश के इस सियासी संकट के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को जिम्मेवार करार दिया है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से इस मामले को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर एकाउंट पर लिखा है,  @PMOIndia  जब आप एक निर्वाचित कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त थेतो आप वैश्विक तेल की कीमतों में 35% दुर्घटना को नोटिस करने से चूक गए होंगे। क्या आप कृपया #petrol की कीमतों को ६०प्रति लीटर से कम करके भारतीयों को लाभ पहुँचा सकते हैंरुकी हुई अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करेगा। 

बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापटक और तेजी हो गई है। सिंधिया आज दोपहर 12.30 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

वहींमंत्री और विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को टूट का डर सता रहा है। देर रात भाजपा के 106 विधायकों को भोपाल से दिल्ली ले जाया गया। उधर तोड़-फोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस भी अपने विधायकों को जयपुर भेजने की तैयारी कर रही है।

Suggested News