राहुल गांधी का जन्मदिन आज, लीग से हटकर राजनीति में बनाई विशिष्ट पहचान, जानिए सियासी और निजी सफर.....

PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। राहुल गांधी ने राजनीति में विशिष्ठ पहचान बनाई है। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटें जीतकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि, राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बड़े बेटे हैं। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से चुनाव जीतकर चर्चा में हैं।
पार्टी अध्यक्ष रहे हैं राहुल
भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय संसद के पूर्व सदस्य रहे राहुल गांधी लोकसभा में अमेठी, उत्तर प्रदेश और वायनाड, केरल के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। वह मुख्य विपक्षी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं और 16 दिसंबर 2017 से 3 जुलाई 2019 तक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं।
यहां हुई प्रारंभिक शिक्षा
राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में की और इसके बाद वो प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़ने चले गये। जहां उनके पिता ने भी विद्यार्जन किया था। सन 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की। पहली बार राहुल गांधी 2004 में यूपी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़े। अमेठी उनके माता पिता का पूर्व निर्वाचन क्षेत्र है। अमेठी से गांधी परिवार का लंबा संबंध रहा है।
पहली बार चुनाव लड़े और जीते भी
राहुल गांधी को यहां की जनता ने स्वीकारा और वे पहली बार में ही विशाल बहुमत से लोकसभा चुनाव जीते। राहुल गांधी और उनकी बहन ने 2006 में रायबरेली में एक बार फिर सत्तारूढ़ होने के लिए उनकी माँ सोनिया गाँधी का चुनाव अभियान हाथ में लिया, जो आसानी से 4,00,000 मतों से अधिक अंतर के साथ जीती थीं। 2007 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए एक उच्च स्तरीय कांग्रेस अभियान में उन्होंने प्रमुख भूमिका अदा की ; हालाँकि कांग्रेस ने 8.53% मतदान के साथ केवल 22 सीटें ही जीतीं। वहीं 2024 में 18वें आम चुनावों में, गांधी ने कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया और कांग्रेस को 99 सीटें हासिल करने में मदद की, इस प्रकार पार्टी को 10 वर्षों में पहली बार आधिकारिक विपक्ष का दर्जा मिला। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने भी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 234 सीटें हासिल कीं।
2022 और 2024 में की भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ी यात्रा 7 सितंबर, 2022 को राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई थी। यात्रा कश्मीर पहुंचने के लिए 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में करीब पांच महीनों में 4,080 किलोमीटर (2,540 मील) की दूरी तय की गई थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थौबल से शुरू की गई थी और 20 मार्च 2024 को भारत के पूर्व-पश्चिम तक फैली मुंबई में समाप्त हुई।