बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा... करने लगे वास्तविक न्याय देने की मांग

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा... करने लगे वास्तविक न्याय देने की मांग

पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस ने कर्पूरी को भारत रत्न देने का स्वागत किया. वहीं राहुल गांधी ने भी इसकी प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने इसी बहाने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा है कि  देश को अब प्रतीकात्मक राजनीति की नहीं बल्कि वास्तविक न्याय की जरूरत है. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद से ही अलग अलग राजनीतिक दलों द्वारा इसे अपनी उपलब्धि बताई जा रही है. लेकिन इसी में कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. 

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है. साथ ही बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना का आह्वान किया. इसी बीच, राहुल गांधी भी कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न देने का स्वागत करते नजर आए. वहीं उन्होंने सामाजिक और आर्थिक जाति जनगणना जारी नहीं करने पर केंद्र पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि देश को अब प्रतीकात्मक राजनीति की नहीं बल्कि वास्तविक न्याय की जरूरत है.

राहुल ने कहा कि सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मशती पर मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। वह निश्चित रूप से भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत है। राहुल गांधी ने कहा कि 2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को भाजपा सरकार द्वारा छिपाना और राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमज़ोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भागीदारी न्याय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पांच न्यायों में से एक प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है, जिसकी शुरुआत सिर्फ जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है।


Suggested News