बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बिहार आयेंगे राहुल गाँधी, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में करेंगे यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बिहार आयेंगे राहुल गाँधी, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में करेंगे यात्रा

BHAGALPUR : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की बिहार में प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भागलपुर के  विधायक अजीत शर्मा ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक  शर्मा ने कहा कि राहुल  गांधी बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार की यात्रा करेंगे। इस क्रम में गांधी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान एवं कटिहार में आम सभा को भी संबोधित करेंगे। 

इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कल विधायक शर्मा ने पूर्णिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा० अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया एवं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता के साथ बैठक भी की। विधायक शर्मा ने कहा कि इस यात्रा में भागलपुर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

विधायक शर्मा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गाँधी को मन्दिर दर्शन से रोकना एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा में किये गये हमला की कड़ी निन्दा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। जिसका जबाव असम की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को देगी। ये सारी घटनाऐं नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के शह पर की जा रही है। प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह देश की जनता को हिन्दू-मुसलमानों में बाँटने की बजाय बेरोजगारों को रोजगार, किसान की आय दुगुनी करने और हर परिवार को 15 लाख देने वाली अपनी वादों को पूरा करें। अयोध्या में मन्दिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर हुआ है। अगर यहाँ प्राण-प्रतिष्ठा मन्दिर के पूर्ण निर्माण के बाद रामनवमी के अवसर पर किया जाता है तो बेहतर होता। लेकिन उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने की चुनावी जल्दबाजी थी।

विधायक शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के भारत रत्न देने का स्वागत किया और कहा कि यह बिहार के लोगों की चिर-प्रतिक्षित माँग थी, जिसको जनदबाव में सरकार को पूरी करनी पड़ी। प्रेस वार्ता में उनके साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डा० अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव एवं कांग्रेस नेता पंकज सिंह भी मौजूद थे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News