बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आज डिहरी पहुंचेंगे राहुल गाँधी, कल सासाराम में करेंगे रोड शो

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आज डिहरी पहुंचेंगे राहुल गाँधी, कल सासाराम में करेंगे रोड शो

SASARAM : आज शाम से कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी का बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा होने वाला है। आज शाम राहुल गांधी रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन से प्रवेश करेंगे तथा कल चेनारी के टेकारी में सभा भी करेंगे। 

यात्रा को लेकर लोकसभा की पूर्व स्पीकर और सासाराम की सांसद रह चुकी मीरा कुमार पहले से ही सासाराम में मौजूद है। उन्होंने बताया कि सासाराम में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। यहां के लोग वर्षों से राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हैं।

कहा की चुकी यह ऐतिहासिक धरती है और यहां की यात्रा भी ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी आम लोगों को न्याय की आस लेकर सड़क पर उतरे हैं। ऐसे में उनकी यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। 

बता दे कि आज शाम पांच बजे के बाद राहुल गांधी डेहरी ऑन सोन पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद कल सुबह हुए सासाराम में रोड शो करेंगे। सासाराम में पूरे यात्रा के कार्यक्रम पर मीरा कुमार खुद नजर रख रही है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News