बिहार के एक 'धनकुबेर' परिवहन दारोगा के ठिकानों पर छापा, आय से 1.35 करोड़ अधिक सम्पति का हुआ खुलासा

PATNA : निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट परिवहन दारोगा के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। आय से अधिक संपति मामले मे निगरानी ने परिवहन दारोगा विकास कुमार के देवघर, लखीसराय के बड़हिया और किशनगंज में छापेमारी की।
निगरानी से 25 तारीख को ही आय से 1 करोड़, 35 लाख,94 हजार रु अधिक संपति अर्जित करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद आज भ्रष्ट परिवहन दारोगा विकास कुमारजो किशनगंज में प्रतिनियुक्त है उसके 3 ठिकानों पर छापेमारी की। रेड में अकूत संपति का पता चला है। देवघर आवास से लगभग 500 ग्राम से अधिक सोना का गहना मिला है। इसके अलावे कुल 2 करोड़ 15 लाख से अधिक के अचल सम्पति का पता चला है। साथ ही 57 लाख रु से अधिक का चल सम्पति मिला है।
विवेकानंद की रिपोर्ट