ट्रेनों में लूटपाट करनेवाले गैंग को रेल पुलिस ने पकड़ा, शातिर तरीके से देते थे वारदात को अंजाम

ट्रेनों में लूटपाट करनेवाले गैंग को रेल पुलिस ने पकड़ा, शाति

PATNA : पटना में ट्रेनों में हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सभी एक गैंग के रूप में काम करते हैं। कार्रवाई के दौरान रेल पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, एक चाकू, ब्लेड का टुकड़ा, पेचकस और 23,500 नकद बरामद किया है।   

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना रेल एसपी अमृतेंदू शेखर ठाकुर ने बताया कि हाल के डेढ़ महीने  में ट्रेनों पर यात्रियों से छिनतई और लूट की घटनाओं के 5 से 6 मामले रेल पुलिस के संज्ञान में आया। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर एसआईटी टीम का गठन हुआ और शमिल अपराधियों की तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में पटना साहिब स्टेशन से अपराध की घटना को अंजाम देने इकट्ठा हुए 8 पेशेवर संगठित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

इस तरह से काम करता था इनका गैंग

रेल एसपी ने कहा कि पूछताछ में अपराधियों ने कई खुलासा किया है जिसमें अपराधियों को एक टेंपो में बिठा कर घटना वाले जगहों पर छोड़ा जाता। फिर सभी को घटना अंजाम देने के बाद उन्हें घर तक ड्रॉप कर दिया जाता था। शशि भूषण पांडे और सोनू कुमार उर्फ नेपाली गैंग के मुख्य सरगना है। वही इसमें लूट और छिनतई के आभूषणों को गलाने वाले दीपक उर्फ दीपू सोनार को गिरफ्तार किया है ।

फिलहाल इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी से घटनाओं में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट