बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजस्थान हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, भजनलाल शर्मा सरकार में शामिल हुए 22 नए मंत्री, राज्यवर्धन राठौड़ को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, भजनलाल शर्मा सरकार में शामिल हुए 22 नए मंत्री, राज्यवर्धन राठौड़ को बड़ी जिम्मेदारी

DESK. राजस्थान में शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक दिन पहले ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर कैबिनेट के विस्तार की मंजूरी ली थी। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे जिसमें भाजपा को 199 सीटों में से 115 सीटें हासिल हुईं थी और कांग्रेस के हिस्से में 69 सीटें आई थीं। भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया था और दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में बीजेपी विधायक राज्यवर्धन राठौड़ (झोटवाड़ा विधायक) ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। उनके अतिरिक्त डॉ किरोड़ी लाल मीणा (सवाई माधोपुर विधायक),गजेन्द्र सिंह खीमसर (लोहावट विधायक), सुरेश सिंह रावत (पुष्कर विधायक), बाबूलाल खराड़ी (झाड़ोल विधायक), मदन दिलावर (रामगंज मंडी विधायक), जोगाराम पटेल (लूनी विधायक), अविनाश गहलोत (जैतारण विधायक), जोराराम कुमावत (सुमेरपुर विधायक), हेमंत मीणा (प्रतापगढ़ विधायक), कन्हैया लाल चौधरी (मालपुरा टोंक से विधायक) और सुमित गोदारा (लूनकरनसर विधायक) ने भजनलाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार: सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी. ने स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। झाबर सिंह खर्रा को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), गौतम कुमार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संजय शर्मा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हीरा लाल नागर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कन्हैया लाल चौधरी ने भी राजस्थान के मंत्री पद की शपथ ली है। साथ ही हेमंत मीणा ने मंत्री पद की शपथ ली है।


Suggested News