राम भक्त जल्द ही कर सकेंगे रामलला के दर्शन, मंदिर निर्माण समिति ने दी जानकारी

DESK: राम भक्त बेसब्री से रामलला के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। सभी भक्तगण जल्द से जल्द रामलला के दर्शन के लिए आतुर हैं। वहीं आमजनों के लिए राम मंदिर का पट कब खुलेगा। इस सवाल के जवाब को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। वहीं इन सब के बीच राम मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंदिर का निर्माण कब पूरा होगा और जनता कब से रामलला के दर्शन कर सकेंगे इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
दरअसल, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब दिया है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि, 'राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच की जा सकती है।' वहीं निर्माण समिति के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन को कार्यक्रम में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बुलाया भेजा जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर रामभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया राम मंदिर के दरवाजे रामभक्तों के लिए 24-25 जनवरी 2024 से खोल जाएंगे। उन्होंने बताया कि गर्भ गृह का मुख्य द्वार स्वर्ण आच्छादित होगा, उस पर सोने की परत होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर का 161 फ़ीट ऊंचा शिखर भी सोने मढ़ा जाएगा। मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन में था कि अयोध्या तभी जाएंगे जब मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी, तभी वे 5 अगस्त 2021 को यहां आये थे।
बता दें कि, 20 साल पहले तक प्रधानमंत्री राम मंदिर नहीं गए थे। हालांकि, पीएम मोदी ने कई बार अयोध्या के आस-पास के इलाकों में दौरा किया था। वहीं जब राम मंदिर की आधारशिला रखी गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएं।