बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में गरीबों का सपना साकार, महिलाओं को मिला सम्मान: आशा लकड़ा

भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में गरीबों का सपना साकार, महिलाओं को मिला सम्मान: आशा लकड़ा

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव धीरे- धीरे अब अपने अंतिम लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच दोनों पक्ष यानी सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के द्वारा लगातार विकास और ह्रास के दावे पर दावे किए जा रहे हैं।सत्ता पक्ष जहां यह दावा कर रहा है कि भाजपा गरीबों की सरकार है और भाजपा की सरकार ने झारखंड के विकास के क्षेत्र में एक माइलस्टोन कायम किया है तो दूसरी तरफ विपक्ष सत्ता पक्ष के दावों को कोसते नजर आ रहा है।

 इसी बीच रांची की मेयर आशा लकड़ा ने भाजपा सरकार के कामों को गिनाते हुए कहती हैं कि आज भाजपा की ही देन है कि गरीबों की रसोई में गैस पर खाना बन रहा है। मेयर ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

 आशा लकड़ा ने कहा कि केंद्र में मोदी और झारखंड में रघुवर की डबल इंजन वाली सरकार ने गरीबों के सपनों को साकार कर दिया है।आज उसी का परिणाम है कि हर गरीबों को पक्का छत नसीब हुआ।साथ ही नल जल ,शौचालय और रसोई गैस की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई  है।

उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को एक रुपए प्रति किलो अंत्योदय योजना से अनाज भी दिया जा रहा है।वहीं आयुष्मान योजना के  तहत गरीब घर के लोग भी अपने गंभीर बीमारियों का इलाज सहजता से करवा रहे हैं। झारखंड में डबल इंजन की सरकार गरीबों का सपना साकार कर रही है आने वाले समय में एक बार फिर से झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News