बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची पुलिस को मिली सफलता, 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार, महिला से लूट ली थी सोने की चेन

रांची पुलिस को मिली सफलता, 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार, महिला से लूट ली थी सोने की चेन

RANCHI: रांची पुलिस को सफलता मिली है। रांची पुलिस ने 2 लुटेरों मो. कैफ और मो दिक्शन को गिरफ्तार किया है। लूटेरों के पास से लूटी हुई सोने की चेन के गले हुए अवशेष को बरामद किया गया है।

बता दे कि झारखण्ड की राजधानी में बीते शनिवार को डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन कॉलोनी में बच्चे को लाने के दरम्यान मोटरसाईकिल सवार दो लूटेरो ने सोने का चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता चित्रा अग्निहोत्री ने डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस मामले की जाँच के क्रम में मेकॉन सिक्युरिटी गार्ड के मदद से उक्त चैन स्नेचर मो कैफ एवं मो दीक्शन को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल को भी रांची पुलिस ने जब्त किया है।

वहीं गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य शागिर्द किशोर कुमार और दिलीप सालुंखे को भी गिरफ्तार किया गया है।डोरंडा डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया की मो कैफ और मो दीक्शन पूर्व में भी घटनाओ को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News