पलामू में युवती के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

PALAMU : झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस बावत युवती की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों एक 30 वर्षीय युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त मामले में पीड़िता की ओर से एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी प्रिंस उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
कुंदन की रिपोर्ट