बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरसीपी सिंह का ललन सिंह पर अटैक..हमको एजेंट बताते हैं..बैकग्राउंड के बारे में भी बता दिया...

आरसीपी सिंह का ललन सिंह पर अटैक..हमको एजेंट बताते हैं..बैकग्राउंड के बारे में भी बता दिया...

PATNA : JDU के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी जमकर साधा है। उन्होंने ललन सिंह को अपने बैकग्राउंड की याद दिलाते हुए कहा कि पहले वह खुद को देखें, उन्हें मेरा बैकग्राउंड पता है। मुझे एजेंट बताते हैं। मैं किसी का एजेंट हूं क्या। मेरा जो फर्ज रहा है, मेरा जो दायित्व रहा है, मैं जिसके साथ रहा हूं, उनके साथ पूरी इमानदारी से रहा हूं। लेकिन मुझ पर कैसे कैसे आरोप लगाए गए। इस दौरान उन्होंने कई बार खुद को एजेंट बताए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

नीतीश कुमार से पूछा क्या किया दूसरे राज्यों के लिए

इस दौरान आरसीपी ने सीएम नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताए जाने को लेकर भी आरसीपी ने सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि उन्होंने दूसरे राज्यों के लिए क्या किया है. उन्होंने तमिलनाडू के लिए क्या किया, उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिए क्या किया, पंजाब के लिए क्या किया। क्यों वहां के लोग नीतीश कुमार के नाम पर अपना वोट देंगे। इन जगहों पर किसी को पता भी नहीं है कि नीतीश कुमार क्या काम किए हैं। 

इस दौरान आरसीपी ने नीतीश कुमार की तुम तड़ाक वाली भाषा पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि उनकी उम्र हो चुकी है और वह कई चीजों को भूलने लगे हैं। यही कारण है कि अब उनकी भाषा जो संयमित रहती थी, वह भ्रष्ट हो चुकी है। मुख्यमंत्री बात करने का तरीका भूल गए हैं।


Suggested News