पारिवारिक बंटवारे में जमीन की रजिस्ट्री फ्री होगी- मुख्यमंत्री
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसंवाद कार्यक्रम में आज आम लोगों ने अलग-अलग
विषयों पर अपनी राय रखी। इस कार्यक्रम में सुझाव देने के लिए सात लोगों का चयन
किया गया था।
आम लोगों से राय विचार के बाद
मुख्यमंत्री ने एक अहम निरेदेश दिया। सीएम ने पारिवारिक बंटवारे में जमीन
रजिस्ट्री को फ्री करने का निर्देश दिया। अब सिर्फ एक रुपये की औपचारिक अदायगी पर
इस तरह के बंटवारे की जमीन का रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। इस तरह भाई- भाई के बीच
बंटवारा आसान हो जाएगा और विवाद कम होंगे।

सबसे पहले समस्तीपुर के राम कुमार मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने जमीन के
खतियान में सुधार करने का सुझाव दिया।
बेगूसराय से आये हर्षवर्धन शर्मा ने नार्थ ईस्ट के तर्ज पर
बिहार में खास तरह का पौधा लगाने का सुझाव दिया।
सीवान से आये सुनील श्रीस्वास्त्व ने BPSC परीक्षा में उतर पुस्तिका के मूल्यांकन का सुझाव दिया।