बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SVU की रेड में खुलासा : महाप्रबंधक संजीव रंजन ने भ्रष्ट तरीके से 8 करोड़ की बनायी संपत्ति, लग्जरियस लाइफ जान रह जाएंगे हैरान

SVU की रेड में खुलासा : महाप्रबंधक संजीव रंजन ने भ्रष्ट तरीके से 8 करोड़ की बनायी संपत्ति, लग्जरियस लाइफ जान रह जाएंगे हैरान

पटना. आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (बीएमएसआइसीएल) के महाप्रबंधक (परियोजना एवं निरुपण) संजीव रंजन के पटना स्थित तीन ठिकानों पर मंगलवार को देर रात तक विशेष निगरानी इकाई ने छापेमारी की। इस दौरान उनके ठिकानों से आठ करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति मिली है, जो उनके वैध स्रोतों से कई गुणा ज्यादा है। इसमें शेखपुरा में पांच करोड़ का आलीशान मकान भी शामिल है। वहीं उनके आशियाना स्थित फ्लैट से दो किलो चांदी और चार लाख रुपये मिले हैं।


सोना चांदी समेत लाखों बैंक खाते में मिले

इसके अलावा एसवीयू से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी के नाम से लगभग 40 लाख रुपये बैंक खाते में जमा है। इंडसइंड बैंक की लॉकर में लगभग 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण मिले हैं। वहीं उनके आशियाना स्थित फ्लैट से दो किलो चांदी और चार लाख रुपये मिले हैं। उनके खाते में 40 लाख रुपे के कागजात मिले हैं। अभी तक छापेमारी में उनके चल-अचल संपत्ति से पांच गुणा अधिक संपत्ति पायी गयी है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये हैं।

घर में स्वीमिंग पूल भी

एसवीयू से मिली जानकारी के अनुसार संजीव रंजन के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित घर, जिसमें लिफ्ट और स्वीमिंग पूल भी, इसकी कीमत करोड़ों में आंकी गयी है। संजीव रंजन चिकित्सा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के टेंडर में काफी अवैध संपत्ति बनाये है, जिसकी विशेष निगरानी इकाई जांच कर रही है। महाप्रबंधक संजीव रंजन पर 1 करोड़ 76 लाख 72 हजार 907 रुपये भ्रष्ट तरीके से अर्जित करने के आरोप में एसवीयू छापेमारी की है।

 

Suggested News