बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घोड़े पर सवार होकर दुल्हे को लाने बारात लेकर निकली दुल्हन, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

BIHAR NEWS : घोड़े पर सवार होकर दुल्हे को लाने बारात लेकर निकली दुल्हन, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

GAYA : दूल्हे को बड़ी ही धूमधाम से बारात ले जाते हुए आपने देखा होगा। लेकिन क्या दुल्हन को भी बारात ले जाते सुना है? अगर नहीं सुना है तो गया में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। यहां घोड़े पर सवार होकर दुल्हनिया दूल्हे राजा को ले जाने के लिए तब निकली तो लोग देखते ही रह गये। 

गया में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। दरअसल गया शहर की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्पा गुहा की शादी वेस्ट बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से शादी हो रही है। चांद चौरा स्थित सुजुआर भवन से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर दूल्हे राजा को ले जाने के लिए निकली तो देखने वालों के जुबान पर चर्चा होने लगी। 

बता दे की दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस एयर होस्टेस के पद पर तैनात है। देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दुल्हनिया ने कहा कि आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसे मुहिम की बेहद जरूरत है।


गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News