बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोलीं रितु जायसवाल – अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं सुशील मोदी, रात को दो बजे भी ट्विट करने लगते हैं, इलाज की है जरुरत

बोलीं रितु जायसवाल – अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं सुशील मोदी, रात को दो बजे भी ट्विट करने लगते हैं, इलाज की है जरुरत

PATNA : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बिहार में सत्ता गंवाने के बाद उनकी बैचेनी बढ़ गई है। यही कारण है वह 24 घंटे सरकार को लेकर कुछ न कुछ आरोप लगाते रहे हैं। यह कहना राजद प्रवक्ता रितु जायसवाल का। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार कुमार के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भी साफ कर दिया कि पार्टी के कोई फैसला नहीं लिया है। 

न्यूज4नेशन के साथ बातचीत के दौरान रितु जायसवाल ने कहा कि सुशील कुमार मोदी मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं। रात को 2 बजे भी वह ट्विट करने लगते हैं। जो उनकी हालत को बताता है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज भाजपा जिस तरह से मणिपुर में जदयू के विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी में मिलाने का काम किया है, वह उनके चरित्र को दिखाने का काम कर रही है। भाजपा के लिए यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र में यही किया, मध्य प्रदेश में भी विधायकों को तोड़ा, झारखंड में भी साजिश रची। बिहार में भी यही कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

नीतीश कुमार के नाम पर चुप्पी

इस दौरान नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताने को लेकर पूछा गया तो रितु जायसवाल ने साफ कहा कि अभी इस पर पार्टी ने कोई डिसिजन नहीं लिया है। न ही इसको लेकर पार्टी नेतृत्व ने कोई निर्देश दिया है। इसलिए इस पर बात करना सही नहीं है।


 गठबंधन धर्म का पालन नहीं करते 

रितु जायसवाल ने कहा कि भाजपा कभी भी गठबंधन धर्म का पालन नहीं करती है। वह अपने ही साथियों को तोड़ने का काम करती है। चुनाव में जिस तरह चिराग मॉडल को अपनाकर जदयू को नुकसान पहुंचाया गया, फिर आरसीपी के सहारे पार्टी को तोड़ने की कोशिश हुई। लेकिन नीतीश कुमार यह भांप गए और उन्होंने खुद को उनसे अलग कर लिया।

भाजपा नेताओं के यहां छापे क्यों नहीं

राजद नेत्री ने कहा कि भाजपा ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कुछ सेलेक्टिव लोगों को परेशान करने के लिए कर रही है है। आज तक कभी भी उनके किसी विधायक, सांसद के यहां रेड नहीं हुई। असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कई मामले हैं, लेकिन जब उनके खिलाफ कार्रवाई की बा कही जाती है तो अमित शाह की बोलती बंद हो जाती है।


Suggested News