बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद ने अपने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, इन्हें बनाया उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद ने अपने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, इन्हें बनाया उम्मीदवार

पटना. बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलन कर दिया है। पार्टी ने कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी है।

विधान परिषद के सातों सदस्यों का कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा के अर्जुन सहनी, जदयू के मो कमर आलम, जदयू के गुलाम रसूल, जदयू की रोजिना नाजिश, जदयू के रण विजय कुमार सिंह, जदयू के सीपी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा और वाईपी के मुकेश सहनी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 6 सीट एनडीए की खाली हो रही है, जबकि एक सीट मुकेश सहनी वाली खाली हो रही है। ऐसे में इस चुनाव में सबसे ज्यादा जदयू को हो रहा है। जदयू की पांच सीट खाली हो रही है।

बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए दो जून से नामांकन शुरू हो जाएंगे और 9 जून तक यह नामांकन हो सकेगा। वहीं 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 जून तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। 20 जून को नामांकन होगा। साथ ही 20 जून को ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Suggested News