बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद नेता ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया आरोप, कहा बिहार के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

राजद नेता ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया आरोप, कहा बिहार के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

KHAGARIA : राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आज खगड़िया में कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। यह बिहार के विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा की बिहारवासी कोई भीख नहीं मांग रहे है, बल्कि अपना अधिकार मांग रहे है।

उन्होंने कहा की अटल बिहारी वाजपेई के शासन काल में भी राबड़ी देवी ने आंचल फैलाकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। मगर अटल जी की सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे के दौरान बिहार को विशेष पैकेज देने की बोली लगाए थे। मगर बिहार को आजतक कुछ नहीं मिला। बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ने से बीजेपी वाले घबरा गई है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News