राजद नेत्री रितु जायसवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा महिलाओं के साथ अत्याचार पर मौन हो जाते हैं सांसद और विधायक

BHAGALPUR : राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल बिहार के सभी जिलों में जा जाकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही हैं। इसी बावत आज भागलपुर भी पहुंची और महिलाओं को एकजुट करने के साथ ही अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए संबोधित किया।

वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति भी पार्टी की महिलाओं के साथ साझा की। उन्होंने कहा की 2024 और 25 इंडिया एलाइंस का है। इसके लिए हम लोगों को मजबूत होना होगा। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ ठगने का काम कर रही है। 

Nsmch
NIHER

उन्होंने कहा की भाजपा महिलाओं के साथ छलावा करने का काम कर रही है। उन्होंने जो बेटी बचाओ का नारा दिया था। यह बिल्कुल गलत था। उनके राज में महिला बिल्कुल असुरक्षित हैं। चाहे मणिपुर की घटना हो चाहे दिल्ली की घटना हो। ऐसी कई घटनाएं हैं। जहां बीजेपी के सांसद और विधायक मौन हो जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ₹450 की गैस सिलेंडर अच्छी नहीं लगी तो वह 1200 कर दिए। अब चुनाव आया तो लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। वह ₹200 कम करके चुनाव जीतकर डबल मुनाफा करना चाहते हैं। यह कहीं से सही नहीं है। यह हम लोग कभी नहीं होने देंगे। जनता समझदार है। जनता 2024 और 25 में भारतीय जनता पार्टी को जवाब देगी और इंडियन एलाइंस के साथ जनता रहेगी। इंडियन एलाइंस ही जनता को भरपूर सहयोग करेगी और महंगाई से निजात दिलाएगी।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट