बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में राजद की महिला नेत्री गिरफ्तार, पति को जहर देकर जान से मारने का आरोप

भागलपुर में राजद की महिला नेत्री गिरफ्तार, पति को जहर देकर जान से मारने का आरोप

BHAGALPUR : जोकसर थाने की पुलिस ने राजद के महिला नेत्री को गिरफ्तार किया है। आज दोपहर उनकी कोर्ट में पेशी की गई। महिला नेत्री नीतू सिंह पर आरोप है की पति को उन्होंने खाने में जहर दिया था। जिसको लेकर नीतू सिंह के खिलाफ पति वर्जिश ने जोकसर के थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि दो सप्ताह पहले भागलपुर के सीनियर एसपी के पद पर बाबूराम ने पदभार ग्रहण किया था। जिसके बाद शुक्रवार को जोकसर पुलिस ने निशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वही नेत्री के पति ने बताया कि पत्नी के मायकेवाले मेरे ही घर पर रहता था। मेरे द्वारा बोले जाने पर की तुम्हारा सारा परिवार यहां नही रहेगा। उसी में विवाद बढ़ते गया। विवाद बढ़ने से मेरी पत्नी ने साजिश कर मारने के नियत से मेरे खाना में जहर मिला दिया था। यह करतूत मेरे बच्चे के द्वारा देख लिया गया था। बच्चो ने मुझे बताया कि पापा यह खाना मत खाइएगा। इसमें मम्मी कुछ मिला दी है। जिसके बाद खाना को छोड़ दिया। उसी समय पुलिस को फोन किया। 

उन्होंने कहा की पुलिस घर पहुंच कर जांच में जुटी थी। जब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आई तो पता चला की उस खाना में सल्फास की गोली को मिलाया गया था। लेकिन इनलोगो का पहुंच बहुत उपर रहने पर पिछले बहुत दिनो तक इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। नए एसएसपी के बाद उनसे मिलने गया। मिलने के बाद एसएसपी बाबू राम ने आश्वासन दिया। उसके बाद जोगसर थाना के द्वारा अरेस्ट किया गया है। इसके बाद मैं अपने दोनो बच्चो के साथ रह रहा हूं।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News