बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद प्रवक्ता ने किया दावा, चुनाव आते-आते महागठबंधन में आएंगे जीतन राम मांझी, जानिए क्या बतायी वजह...

राजद प्रवक्ता ने किया दावा, चुनाव आते-आते महागठबंधन में आएंगे जीतन राम मांझी, जानिए क्या बतायी वजह...

GAYA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के ट्वीट 'राजा बनने चले थे। बना दिए गए सेनापति तो कैसे संयोजक पद स्वीकार करेंगे नीतिश कुमार ' से जुड़े  बयान पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीतनराम मांझी का आवेदन इधर पड़ा है। बेशक वे उधर एनडीए में चले गए हैं पर उनका दिल तो महागठबन्धन की सरकार में ही है। नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री बना कर उन्हें सम्मान दिया था। महागठबन्धन में भी सम्मान मिला। लेकिन क्या उन्हें अब तक एनडीए में कोई सम्मान मिला है। सम्मान तो महागठबन्धन में ही दिया जाता है। 

तिवारी ने कहा कि देखिएगा चुनाव आते आते पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी महागठबन्धन में आ जाएंगे। क्योंकि वहां उनकी नहीं सुनी जा रही है। अब तक उन्हें एनडीए में कितना सीट मिलेगा। यह उन्हें नहीं पता चला है। उधर जब वे अपमानित महसूस करेंगे तो महागठबंधन में आ जाएंगे। क्योंकि महागठबन्धन दिल से हुआ है न कि हाथ मिलाने और गले मिलने से हुआ है। यही वजह है कि जीतनराम मांझी का दिल अब भी महागठबन्धन में ही है। ये बातें आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता तिवारी ने सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव के आवास पर कहीं। वे यहां सरकार की उपलब्धियां गिनाने आए थे। वहीं 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दीप जलाने के सवाल पर कहा कि हम तो रोज दिया जलाते हैं। किसी के कहने से थोड़े हम रोज दिया जलाते हैं। यह काम नफरत फैलाने वालों का है। 

सरकार की उपलब्धियां गिनाने के दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महागठबन्धन की सरकार प्रदेश में लाखों की संख्या में युवाओं को रोजगार दे रही है। वहीं देश मे नफरत फैलाने वाले लोग रोजगार देने की जगह पर गरीब युवाओं के बुलडोजर चला रहे हैं। कहा कि केंद्र ने 2 करोड़  युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। वह तो अबतक कहीं दिखा नहीं। लेकिन प्रदेश में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। आगे भी देने जा रही है। यही वजह है कि प्रदेश के हर दूसरे घर में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि दस लाख रोजगार देने का वादा निकट भविष्य में नीतीश व तेजस्वी की सरकार पूरा करेगी। इस बात को राज्य के लोगों को समझना होगा कि नीतीश व तेजस्वी की सरकार सियासत नहीं बल्कि रोजगार दे रही है और मंदिर वाले लोग नफरत की सियासत कर रहे हैं। इस मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता जुगनू यादव मौजूद रहे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News