बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संगठन को मजबूत करने में जुटा राजद, 21-22 सितंबर को जिला और प्रखंड अध्यक्ष को दिया जायेगा प्रशिक्षण

संगठन को मजबूत करने में जुटा राजद, 21-22 सितंबर को जिला और प्रखंड अध्यक्ष को दिया जायेगा प्रशिक्षण

PATNA : राजद के जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव एवं महानगर अध्यक्ष की बैठक आज 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास मे नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता मे हुई। बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद पदाधिकारी झेप से दूर रहें। उन्हें जो बात समझ मे नहीं आये। उसे बार बार पूछें। अपने शंकाओं को दूर करें। वरीय राजद पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष या मुझ से भी पूछें। पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं सब लोगों के संयुक्त प्रयास से चलती है। राजद के कार्यकर्ता अपने सम्पर्क को बढ़ाये। बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करें। लालू जी देश के ऐसे नेता हैं जिनको सबसे अधिक जनता का प्यार और विश्वास मिला है जो किसी दूसरे नेता को नही मिला है। हर कोई की इच्छा रहती है कि कोई लालू जी का संदेश ले कर आये। संगठन मे सब से बड़ी जिम्मेवारी जिला अध्यक्ष की होती है। वे पद की गरिमा को समझ कर पूरी निष्ठा से कार्य करे। कल उनका ही होगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव मे राजद गठबंधन को एनडीए गठबंधन से मात्र12 हज़ार वोट कम मिले। मगर हम सब सत्ता से दूर रहे। तारापुर एवं कुशेश्वरस्थान मे उपचुनाव होने वाला है। चुनाव को देख कर अभी से ही चुनाव प्रचार मे जुट जाना है।सप्ताह मे प्रत्येक चुनाव क्षेत्र मे दो पत्रकार सम्मलेन अवश्य रूप से करें। पार्टी के वरिष्ट नेता इन क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसम्पर्क बढ़ाये। पिछले चुनाव मे हमारे प्रत्याशी बहुत कम वोटों से हारे थे। आप मेहनत करेंगे तो जीत निश्चित है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहते हैं। लेकिन उन्हें समर्पित भाव से पार्टी के कार्यक्रम मे लगना होगा। जिन्होंने पार्टी मे पद लिया है वे पद के अनुरूप कार्य करें। मेरी नज़र सभी पर है। वक्त आने पर उन्हें पद और सम्मान भी दूंगा। पार्टी के कायकर्ता एवं पदाधिकारी नकारात्मक बातों से दूर रहे। आपसी रंजिश को भूल कर पार्टी को सत्ता मे लाने के लिये लगें। परफॉर्मेंस पर पदाधिकारी धयान दें। नाम मात्र के लिये पद पर न रहें। बल्कि समर्पित भाव से पार्टी के समर्पित सिपाही बने।

वहीँ प्रदेश अध्यक्ष राजद जगदानंद सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लिये अलग अलग आयोजित होगी। 21-22 सितंबर को दक्षिण बिहार के जिलों के लिये प्रशिक्षण 1 पोलो रोड (नेता प्रतिपक्ष आवास)  होगी। उत्तर बिहार के जिलों के लिये  तिथि की घोषणा बाद मे होगी। इस शिविर मे राजद के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, ज़िला प्रधान महासचिव, महानगर अध्यक्ष भाग लेंगे।

बैठक का संचालन प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने किया। बैठक को राज्यसभा सांसद मनोज झा, पूर्व विधानपार्षद तनवीर हसन, पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व सांसद बोलू मंडल सहित विभिन ज़िला के जिला अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शक्ति यादव, एजाज़ अहमद, चितरंजन गगन सहित कई अन्य वरीय राजद पदाधिकारी उपस्थित थे।

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News