बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दूध की मख्खी की तरह बिहार की सत्ता से उठाकर फेंक देगी राजद, सुधाकर सिंह के बयान के बाद भाजपा ने बताया असली प्लान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दूध की मख्खी की तरह बिहार की सत्ता से उठाकर फेंक देगी राजद, सुधाकर सिंह के बयान के बाद भाजपा ने बताया असली प्लान

PATNA : जिस तरह से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के लिए विवादित बयान दिया और उनकी समझ पर सवाल खड़े किये, उसके बाद से अब भाजपा को भी नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने का एक और मौका मिल गया है। भाजपा ने कहा कि जिस तरह का बयान सुधाकर सिंह के द्वारा दिया गया है, वह बताता है कि वह खुद से नहीं बोल रहे हैं। वह अपने पिता जगदानंद सिंह के इशारे पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं, ताकि जितनी जल्दी हो सके, नीतीश कुमार को गद्दी से उतारकर तेजस्वी यादव की ताजपोशी की जा सके।

पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार को गद्दी से हटाने के लिए राजद में बड़ी साजिश चल रही है। अब अगर अगर नीतीश कुमार खुद से अपनी गद्दी नहीं छोड़ते हैं, तो राजद के लोग उन्हें ऐसे धकियाएंगे, जैसे कोई दूध से मख्खी फेंकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का बयान सुधाकर सिंह ने दिया है, वह बताता है कि मुख्यमंत्री को राजद में ज्यादा महत्व नहीं दिया जा रहा है। यही कारण कि पहले सुधाकर सिंह अपना इस्तीफा तेजस्वी यादव को भेजते हैं। वहीं अब राजद विधायक का बयान ने इस सही साबित कर दिया है।

जदयू का अंत होना तय

जो मौजूदा स्थिति बन रही है, उसमें साफ दिख रहा है कि राजद के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना नहीं चाहती है। जल्द से जल्द तेजस्वी को गद्दी सौंपने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद जदयू अपने अंत की तरफ बढ़ जाएगी। जिसमें बड़ी भूमिका ललन सिंह भी निभाएंगे। सरकार से अलग हुए तो पार्टी में बिखराव शुरू हो जाएगा।


Suggested News