बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में रालोजपा और दलित सेना ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन, कार्यकर्ताओं को दिए गए कई निर्देश

मुंगेर में रालोजपा और दलित सेना ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन, कार्यकर्ताओं को दिए गए कई निर्देश

MUNGER : आज मुंगेर ज़िला में राष्ट्रीय लोजपा एवं दलित सेना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया एवं संचालन दलित सेना के अध्यक्ष गणेश पासवान ने किया। मुख्यरूप से बिहार के प्रभारी पूर्व विधायक अनिल चौधरी, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी, प्रधान महासचिव केशव सिंह, वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिन्नू , प्रधान महासचिव घनश्यम दाहा, राष्ट्रीय युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव नीरज सिंह ,नूतन सिंग ,दिल्ली प्रदेश दलित सेना के अध्यक्ष सुभाष बिहारी पासवान, ज़िला प्रभारी रणजीत पासवान, युवा अध्यक्ष विक्रम सिंग चंद्रवंशी आदि नेताओ ने सभा को सम्बोधित किया। 

पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता रीढ़ होते है। पार्टी के सिद्धांतों को गाँव गाँव तक पहुँचाना है। आगामी बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम जी सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम ने कहा की सभी कार्यकर्ता अपने अपने घर और गाड़ी पर पार्टी के झंडा  लगाए। उन्होंने कहा की आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब के जयंती के अवसर पटना में कार्यकर्ताओं सम्मेलन किया जाएगा। 

युवा रालोजपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिन्स राज के निर्देशानुसार पूरे बिहार में संगठन को धारदार बनाया जाएगा। यादव ने कहा की गाँव गाँव में जाकर युवाओं के समस्या को समाधान करेंगे एवं पार्टी के सिद्धांतों को युवाओं के बीच में लेकर जाएँगे। राष्ट्रीय लोजपा हमेशा से युवाओं की लड़ाई लड़ते आयी है। दलित सेना के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बीनूँ एवं घनश्याम कुमार दाहा ने कहा की बाँका ज़िला में सभी दलित राष्ट्रीय लोजपा के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के सपना को साकार करेंगे।

Suggested News