बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सवर्णों के लिए आरक्षण को रालोसपा के अंदर से समर्थन, भगवान कुशवाहा ने लिया उपेंद्र कुशवाहा से अलग स्टैंड

सवर्णों के लिए आरक्षण को रालोसपा के अंदर से समर्थन, भगवान कुशवाहा ने लिया उपेंद्र कुशवाहा से अलग स्टैंड

SASARAM - आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण के मुद्दे पर रालोसपा में गतिरोध देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण की मांग पर कुछ भी बोलने से यह कहकर इनकार कर दिया था की ऐसे सवालों से समाज में तनाव बढ़ता है। लेकिन अब उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने इस मुद्दे पर अलग राय जाहिर की है।


भगवान कुशवाहा ने सवर्ण आरक्षण का किया समर्थन

सासाराम दौरे पर पहुंचे रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है की देश के अंदर सभी जाति, धर्म या वर्ग से आने वाले लोगों को अपने लिए आरक्षण की मांग करने का हक है। भगवान कुशवाहा ने कहा की आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण की मांग को वह नाजायज नहीं मानते और अगर संविधान के तहत गरीब सवर्णों को आरक्षण देना संभव है तो सरकार को इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।



रालोसपा में दिखा अंतर्विरोध

गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण के मुद्दे पर रालोसपा में अंतर्विरोध देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुप्पी के बावजूद भगवान सिंह कुशवाहा का यह बयान यह संकेत दे रहा कि आगे आने वाले दिनों में इस मसले पर पार्टी के अंदर अलग-अलग गोलबंदी हो सकती है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News