BIHAR NEWS : जेल भेजने के दौरान हथकड़ी सरका कर फरार हुआ लूटकांड का आरोपी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

NALANDA : नालंदा पुलिस को झटका देकर आज अभियुक्त फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जेल भेजने के दौरान हथकड़ी सरका कर टेंपो से कूद कर अभियुक्त फरार हो गया। शनिवार को नगर थाना पुलिस ने शारदा पेट्रोल पंप पर लूट के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। 

लेकिन नगर थाना इलाके के एसएस बालिका स्कूल के समीप वह हथकड़ी सरका कर फरार हो गया। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कई थानों के पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है। 

Nsmch
NIHER

जिसके बाद उसके पकड़ने के लिए पुलिस अलग अलग जगहों पर छ्पेमारी में जुटी है। हालाँकि खबर लिखे जाने तक अभियुक्त को गिरफ़्तारी नहीं किया जा सका है। जबकि पुलिस उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट