बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास एसपी ने पुलिस महकमे में किया भारी फेरबदल, 10 थानों में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती, 3 की कमान महिलाओं को

रोहतास एसपी ने पुलिस महकमे में किया भारी फेरबदल, 10 थानों में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती, 3 की कमान महिलाओं को

SASARAM : रोहतास एसपी विनीत कुमार ने गुरुवार को जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। 10 थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। तीन थानों की कमान महिला पुलिस अधिकारियों को दी गई है। जबकि कई पुलिस अधिकारी पहली बार थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। एसपी ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू बताया है।

बता दें की संझौली थानाध्यक्ष शंभू कुमार को चेनारी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस कार्यालय डेहरी में तैनात सुधीर कुमार को नासरीगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। करगहर के कनीय एसआई सुन्देश्वर कुमार दास को करगहर थाना का ही नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नोखा थाना के कनीय एसआई प्रिया कुमारी को सूर्यपुरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीँ दिनारा थाना की जूनियर एसआई गुड़िया कुमारी को भानस ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। कनीय एसआई काराकाट थाना के मुकेश कुमार को संझौली का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजपुर थाना के कनीय एसआई मितेश कुमार को कच्छवा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। 

चंद्रशेखर शर्मा को अकोढ़ीगोला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। संझौली थाना के कनीय एसआई जितेंद्र यादव को नौहट्टा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बिक्रमगंज थाना के कनीय एसआई खुशी राज को डालमियानगर ओपी का ओपी थानाध्यक्ष बनाया गया है।


Suggested News