रोहतास एसपी बोले, इस वजह से गिरफ्तार हुए भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद

SASARAM : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर रोहतास एसपी विनीत कुमार ने प्रेस वार्ता किया। जिसमें उन्होंने बताया कि सासाराम में साम्प्रदायिक हिंसा के पहले एक बैठक की गई थी। जिसमें पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, उनके पुत्र तथा अन्य लोग शामिल थे। 


उसी बैठक के बाद दंगे की आग भड़की और शहर में इसी मामले में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि इस मामले में 41 नामजद सहित 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें 64 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Nsmch
NIHER

उन्होंने बताया कि 22 नामजद लोगों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही 42 अज्ञात में लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि 2 लोग न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि 12 लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ है। 

बता दें कि बीते रात भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। चुकी  एफआईआर. में पूर्व विधायक का नाम नहीं था। लेकिन बाद में अप्राथमिकी अर्थात अज्ञात अभियुक्तों में उनका नाम शामिल किया गया तथा कोर्ट से प्राप्त आदेश के उपरांत उनकी गिरफ्तारी हुई है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट