बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में अपराधिक मुठभेड़ में शहीद हुए अमिताभ बच्चन के परिजनों को दी जाएगी 25 लाख रुपए, अब तक अन्य दो पुलिसकर्मी को मिल चुका है यह लाभ

वैशाली में अपराधिक मुठभेड़ में शहीद हुए अमिताभ बच्चन के परिजनों को दी जाएगी 25 लाख रुपए, अब तक अन्य दो पुलिसकर्मी को मिल चुका है यह लाभ

PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के कल्याण के लिए कई कार्य को किया जाता है। जिसकी जानकारी बिहार पुलिस मुख्यालय कल्याण महानिरीक्षक विशाल शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिसकर्मियों ,पदाधिकारियों के कल्याण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में वैशाली में ड्यूटी के दौरान शाहिद अमिताभ बच्चन मुठभेड़ में अपराधी की गोली का शिकार हुए जिनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। शहादत की इस परिस्थिति में मुख्यालय के हाल के निर्णय के बाद शाहिद अमिताभ बच्चन को 25 लाख का अनुदान दिया जा रहा है। अबतक ये लाभ दो पुलिसकर्मियों को मिला है।

पुलिस कल्याण महानिरीक्षक ने कहा कि बीते महीना समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी के अध्यक्ष नंद किशोर यादव कर्तव्य के दौरान शाहिद हुए थे। मुख्यालय स्तर पर शुरू हुए इस सेवा का लाभ उनके परिवार को 25 लाख के अलावे 2 लाख अतिरिक्त सम्मान राशि मुहैया कराया गया। मुख्यालय स्तर पर सेवा काल में मृत्यु के दौरान अनुकम्पा पर उनके आश्रितों को परिवार भरण पोषण के लिए नौकरी दी जाती है। जिसमें 116 आश्रितों के सदस्यों को नियुक्ति देने का काम किया है।

जिसमें 16 बाल सिपाही 16 ,सिपाही,22 लिपिक और 63 अन्य लोगों को विभिन्न पद पर नियुक्ति की गई है । मुख्यालय कल्याण महानिरीक्षक ने कहा कि बिहार पुलिस विभाग का एसबीआई से सैलेरी पैकेज को लेकर बीते वर्ष 2018 में सुविधाओं को लेकर एक MOU साइन हुआ। जिसको वर्ष 2121 में विस्तार किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों को सैलेरी के आधार पर गोल्डन, सिल्वर ,डिमांड और प्लेटिनम चार केटेगरी में बांटा गया है।

वहीं अकॉर्डिंग दुर्घटना बीमा,आतंकी हमला में मरणोपरांत 5 लाख से 30 लाख तक की राशि का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा सर्जरी, बर्न ,अकस्मात दुघटना ,एयर एंबुलेंस इन सभी सुविधाओ के लिए नियमतः भुगतान किया जाएगा।

Suggested News