बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रुबन हॉस्पिटल ने जागरूकता कैंप सह प्रभात फेरी का किया आयोजन, लोगों को दी संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की सलाह

रुबन हॉस्पिटल ने जागरूकता कैंप सह प्रभात फेरी का किया आयोजन, लोगों को दी संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की सलाह

PATNA : आधुनिकता की अंधी दौड़ के बीच भारत में हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की नींद उड़ा दी है। फिर भी विश्व हार्ट डे पर विशेषज्ञों की बेबाक राय ने जन जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने में सफल रहा। इसी क्रम में पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित रुबन मेमोरियल अस्पताल के तत्वाधान में जागरूकता कैंप सह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर सांसद रामकृपाल यादव मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर अस्पताल की ओर से जागरूकता कैंप में इनवासिव कार्डियक प्रोसीजर कराने वाले को 20 फीसदी तथा नन इनवासिव कार्डियक टेस्ट कराने वाले को 50 फ़ीसदी की खास रियायत दी गयी है। इस संदर्भ में ख्याति प्राप्त डॉक्टर विपिन कुमार का योगदान लोगों के लिए रेखांकित करने योग्य हुआ है। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन अपने शरीर पर वर्कआउट करने की सलाह दी। इस अवसर पर एक और जहां संतुलित आहार तथा नियमित व्यायाम की सलाह सांसद ने लोगों को दिया। 

वही अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ विभा सिंह ने इस दिवस पर लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी। रुबन अस्पताल के नामी-गिरामी डॉक्टरों ने इस विश्वव्यापी समस्या पर चिंता व्यक्त की। डॉक्टर सत्यजीत सिंह और डॉक्टर ए के सिंह ने स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए बेहतर खानपान व उचित जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। कैम्प का लोगों ने लाभ उठाया।

Suggested News