भारत नाम को लेकर पक्ष- विपक्ष में बवाल, जदयू के मंत्री ने कहा- घबराहट के कारण 'INDIA' को मिटाने में लगी है भाजपा

PATNA: देश के नाम को लेकर देश में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। पक्ष जहां एक ओर देश का नाम भारत रखे जाने पर सहमति जता रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष तरह तरह के तर्क के जरिए भारत नाम का विरोध और INDIA नाम का सपोर्ट कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार INDIA गठबंधन से डर गई है। जिससे कारण वह INDIA नाम से बच रही है। इसी कड़ी में जदयू मंत्री लेशी सिंह ने भी भारत नाम को लेकर केंद्र सराकर पर निशाना साधा है।
दरअसल, इंडिया शब्द को हटाए जाने के प्रस्ताव पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह तो भाजपा के लोग ही बता सकते हैं जिस तरीके से घबराहट में है और इंडिया गठबंधन आगे बढ़ रहा है यह लोग कुछ भी कर सकते हैं। यह लोग भारत को मिटाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया शब्द आज का तो नहीं है अब भारतीय जनता पार्टी से ही पूछिए कि वह क्या करने वाले हैं उन्हीं को पता है लेकिन यह लोग घबराहट में हैं।
वहीं विपक्षी एकता की सफलता का तारीफ करते हुए कहा कि, यह शुरुआत नीतीश कुमार की देन है और आज करवा भर रहा है। बहुत ही सफल रहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किया देन है। नीतीश कुमार पूरे देश को एकजुट कर रहे हैं।
साथ ही छुट्टी वापस लिए जाने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि यह पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। आदेश वापस लिया जाता है। जो शिक्षकों का डिमांड था सरकार उसको पूरा किया है। सरकार का एक ही उद्देश्य है कि बच्चों को पढ़ना है और यह पहले भी होता रहा है। लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं तो करते रहें।