बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों का हंगामा, आगजनी कर आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम

छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों का हंगामा, आगजनी कर आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम

ARA : आरा में लोगों ने जमकर बवाल काटा है। छात्रा की मौत से गुस्साये लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। शुक्रवार की देर शाम हंगामे से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। 

हल्ला-हंगामा की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग टस-से-मस नहीं हुए। आखिरकार पुलिस को लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ना पड़ा तब जाकर आवागमन चालू हो सका। तकरीबन दो घंटे तक जाम रहा। 

आरा के गढ़हनी थाना के गढ़हनी बाजार में शुक्रवार की शाम बिजली के तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गयी थी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दो घंटे बाद पुलिस ने लाठी चार्ज करके जाम को हटवाया। मृत लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वो भेदड़ी की रहनेवाली प्रिया कुमारी है।  

Suggested News