बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सभी 38 जिलों में चला मास्क जांच अभियान, 438 वाहन मालिक एवं 1456 लोगों से वसूल किये गये 8.95 लाख जुर्माना

सभी 38 जिलों में चला मास्क जांच अभियान, 438 वाहन मालिक एवं 1456 लोगों से वसूल किये गये  8.95 लाख जुर्माना

Patna : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क लगाने के नियम का पालन कराने को लेकर आज शनिवार को राज्यभर में सार्वजनिक परिवहन (बस, ऑटो, टैक्सी) के वाहनों में विशेष सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया। 

जिलों में यह अभियान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर डीटीओ, एमवीआई और ईएसआई द्वारा चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 438 वाहन मालिक, बस ड्राइवर, कंडक्टर, यात्री से लगभग 1456 लोगों पर 8.95 लाख का जुर्माना लगाया गया। 

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। सभी लोगों को मास्क लगाना सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को विशेष  अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 22 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। 1456 लोगों पर 8.95 लाख का जुर्माना लगाया गया।


परिवहन सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में  लोगों द्वारा शत-प्रतिशत मास्क का उपयोग किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता आयी है, अब 70 से 80 प्रतिशत लोग खुद मास्क पहनने लगे हैं।

उन्होंने बताया कि फेस मास्क संबंधित जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के लिए बस एवं ऑटो पर विशेष स्टिकर लगाया गया है। इसके साथ ही रेडियो जिंगल के माध्यम से फेसमास्क के प्रति जागरूक किया जा रहा है। परिवहन विभाग वाहनों में मास्क   की चेकिंग का अभियान लगातार चला रहा है।

Suggested News