बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क हादसे में मृत बुजुर्ग की लाश को दफनाया, परिजनों ने खोद कर निकलवाया तो फिर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सड़क हादसे में मृत बुजुर्ग की लाश को दफनाया, परिजनों ने खोद कर निकलवाया तो फिर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नालंदा... राजगीर थाना क्षेत्र के जय प्रकाश उद्यान के समीप जंगल में दफन बुजुर्ग की लाश को परिजनों ने बरामद किया। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफन कर साक्ष्य छिपाने और मिटाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। मृतक नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के हड़िया गांव निवासी 70 वर्षीय नरेश सिंह हैं। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत की बात कही जा रही है।

मृतक के पुत्र कुंदन सिंह व भतीजा प्रह्लाद सिंह ने बताया कि बुजुर्ग कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने के लिए सोमवार को राजगीर आये थे। वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। गांव के एक चालक ने बताया कि राजगीर जू-सफारी के पास सड़क पर खून का निशान है। अंदेशा है सड़क दुर्घटना में किसी की मौत हुई है। इसके बाद परिवार मंगलवार को जु सफारी के समीप पहुचा।  उसी दौरान सीएम आगमन को लेकर तैनात एक होमगार्ड के जवान ने उन्हें बताया कि सड़क से थोड़ी दूर पर एक शव को गाड़ा गया है। मौके पर चुनौटी गिरा था, जो बुजुर्ग की थी।


इसके बाद जमीन खोदकर परिवार ने लाश बरामद किया। शव क्षत-विक्षत हालत में था। कपड़े से मृतक की पहचान की गयी। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी। परिवार में पुलिस के प्रति नाराजगी व आक्रोश देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं थी। मजदूरों ने लाश को ठिकाने लगा दिया था।

Suggested News